Pakur News: महिला किसानों के बीच मडुआ का बीज वितरित

ग्राम समाचार, पाकुड़। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी पाकुड़ के सौजन्य से उड़ान परियोजना के तहत बिशिष्ट जनजाति समूह के सदस्यों में पोषण संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए मडुआ बीज का वितरण किया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कुंजबोना पंचायत में कुल 35 पहाड़िया महिला किसानों को मडुआ का बीज वितरण किया गया साथ ही साथ नर्सरी तैयार करने की क्षेत्रिय प्रशिक्षण भी दिया गया। अभी तक लिट्टीपाड़ा प्रखंड के द्वारा 600 तथा अमड़ापाड़ा के द्वारा 350 बिशिष्ट जनजाति समूह के सदस्यों को मडुआ का बीज वितरण किया गया। इन मडुआ का पैदावार पूरी तरह से जैविक विधि के द्वारा किया जाना है। ग्रामीण बताते है कि अभी से लगभग 25 साल पहले लिट्टीपाडा में मडुआ का खेती होता था, लेकिन समय के साथ धीरे-धीरे किसान लोग इसका खेती करना छोड़ दिए और चावल खाना ज्यादा पसंद करने लगे। जेएसएलपीएस के माध्यम से मडुआ की खेती करवा के एक बार पुनः इसकी पहल की जा रही है।

Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें