Pakur News: कांटेक्ट ट्रेसिंग अभियान के दौरान मिला पांच और कोरोना पॉजिटिव: उपायुक्त

ग्राम समाचार, पाकुड़। 30 जून को सदर प्रखंड पाकुड़ से मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज के कांटेक्ट ट्रेसिंग (संपर्क खोज) में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा जुड़ा हुआ है। कोरोना पॉजिटिव मरीज के कांटेक्ट ट्रेसिंग में कई लोगों को चिन्हित किया गया है। जिनका सैंपल संग्रह किया गया। इनमें से पांच व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। वर्तमान में जिले में एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या 11 है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीज को कोविड -19 मैनेजमेंट हॉस्पिटल रिंचीं, लिट्टीपाड़ा में भर्ती कर दिया है। जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा समुचित इलाज चल रहा है। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद से ही जिला प्रशासन सभी एतिहादन कदम व गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों - प्रोटोकॉल का अनुपालन कर रहा है। कोरोना पॉजिटिव मरीज के कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान कई लोगों का सैंपल स्वास्थ्य विभाग द्वारा संग्रह किया गया। जांच में पांच व्यक्ति का रिपोर्ट बुधवार को कोरोना पॉजिटिव आया है। जिसका इलाज कोविड -19 मैनेजमेंट हॉस्पिटल में चल रहा है। आगे भी कंटेक्ट ट्रेसिंग जारी है। उपायुक्त ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोएं या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकें।

Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें