GoddaNews: पत्रकारों से जिला जन संपर्क पदाधिकारी ने मांगा प्राधिकार पत्र

विवेक सुमन 
ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:-  जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गोड्डा विवेक सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि गोड्डा जिला के अंतर्गत जितने भी राष्ट्रीय/राज्य स्तर के प्रिंट मीडिया तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया समूह हैं उन सभी से इस कार्यालय के पत्रांक-09/ज0स0, दिनांकः-28.04.2020 के द्वारा यह सूचना मांगी गई थी कि आप जिस मीडिया समूह में है, उस समूह के अधिकृत कार्यालय के ईमेल से अपना प्राधिकार पत्र iprdgodda@gmail.com के ईमेल पर मांग कि गई थी। उक्त पत्र के आलोक में कुछ लोगों के द्वारा IPRD के मेल पर मेल करवाया गया और अधिकांश ने मूल छायाप्रति कार्यालय में स्वयं जमा किया है।
परंतु इसके बावजूद आप सभी प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जितने भी राष्ट्रीय या राज्य स्तर निबंधित मीडिया समूह हैं जिनके द्वारा अब तक प्राधिकार पत्र कार्यालय में जमा नहीं कराया गया है वे एक सप्ताह के अंदर अपना-अपना प्राधिकार पत्र जिला जनसम्पर्क कार्यालय गोड्डा के कार्यालय में संबंधित मीडिया समूह के प्राधिकृत ईमेल आई डी से iprdgodda@gmail.com में भेजना सूनिश्चित करेंगे।
साथ ही उक्त के संदर्भ में सूचना जनसम्पर्क विभाग झारखण्ड रांची के सहायक निदेशक से दूरभाष पर वार्ता की गई उनके द्वारा बताया गया कि जन सम्पर्क विभाग केवल उन्हें पत्रकारों को मान्यता देती है जो राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर निबंधित हो जिनका RNI नंबर हो। वेब पोर्टल या सोशल मीडिया ग्रुप आदि को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग झारखण्ड रांची द्वारा मीडिया समूह में मान्यता नहीं दी जाती है, इस संदर्भ में जिला जनसम्पर्क विभाग उन्हे कोई पहचान /प्राधिकार पत्र निर्गत नहीं करती है।

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें