Pakur News: महेशपुर ग्राम ज्योति की महिला स्वयंग सेवकों को मनरेगा योजना से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

ग्राम समाचार,पाकुड़। महेशपुर प्रखंड मुख्यालय के आनंदपुर गांव स्थित स्वच्छता पार्क परिसर में गुरुवार को ग्राम ज्योति की महिला स्वयंग सेवकों को मनरेगा योजना से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम ज्योति एवं आंगन ट्रस्ट के तत्वाधान में प्रखंड समन्यवक आनंद दास मोदक ने सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए। महिला स्वयंग सेवकों को मनरेगा योजना से जॉब कार्ड, मनरेगा कार्ड करवाने की विधि, नियम, शर्त आदि की विस्तारपूर्वक जानकारी दिया। ग्राम ज्योति एवं आंगन ट्रस्ट के द्वारा चलाए जा रहे बाल सुरक्षा प्रोग्राम में 150 स्कूलों के साथ-साथ सेफ्टी सेशन के बच्चे एवं परिवारों के पलायन को रोकने के साथ-साथ अपने-अपने ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत काम दिलाने का प्रयास किया जा रहा है, और जो परिवार अपने बच्चों को भी लेकर पलायन करते हैं। उन सब परिवार के साथ-साथ बच्चों की भी ख्याल रखा जा रहा है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है कि 150 गांवो में हो रहे पलायन परिवारों के इस कोरोना जैसी महामारी बचाने एवं बच्चे पलायन का शिकार न बनें। इस प्रशिक्षण में ग्राम ज्योति बाल सुरक्षा में कार्यरत सोनू कुमार ठाकुर, एमानुवेल टुडू, अमल सरकार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर

Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें