ग्राम समाचार,पाकुड़। महेशपुर झारखंड राज्य अलग करने के आंदोलन के आंदोलनकारी महेशपुर प्रखंड के किरता गांव निवासी नवीनलाल सोरेन 62 वर्ष का निधन गुरुवार सुबह 7 बजे उनके आवास पर हो गया। नवीनलाल सोरेन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। झारखंड राज्य अलग आंदोलन के बाद वे कॉंग्रेस पार्टी से जुड़े रहे तथा प्रखंड क्षेत्र में उनकी पहचान जनप्रिय समाजसेवी के रूप में थी। वे लंबे समय बीमार चल रहे थे। नवीनलाल सोरेन के निधन से झारखंड राज्य आंदोलन से जुड़े लोगों, कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों में गम का माहौल व्याप्त है। स्वर्गीय नवीनलाल सोरेन की पहचान लोगों के बीच एक शिक्षित मृदुभाषी एवं सरल व्यक्तित्व के रूप में थी।
ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें