Pakur News: महेशपुर माइकिंग के माध्यम से लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहन कर घर से निकलने का निर्देश दिया गया.

ग्राम समाचार, पाकुड़ महेशपुर कोविड-19 के संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर पाकुड़ डीसी कुलदीप चौधरी के निर्देश के आलोक में गुरुवार को अंचलाधिकारी महेशपुर रितेश जयसवाल ने थाना प्रभारी महेशपुर दिनेश प्रसाद चौरसिया अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह तथा पुलिस बल के साथ मिलकर माइकिंग के माध्यम से लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहन कर घर से निकलने का निर्देश दिया। साथ ही अंचलाधिकारी माइकिंग कर सभी दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया है कि मास्क पहने हुए व्यक्ति को ही सामान दे। सीओ ने बताया कि आगामी कल शुक्रवार से मास्क नहीं पहन कर घर से बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अंचलाधिकारी ने लोगों से अपनी सुरक्षा तथा समाज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घर से बाहर निकलने पर निश्चित रूप से मास्क पहनने की अपील की है।

ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर

Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें