ग्राम समाचार, पाकुड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय छात्र दिवस के शुभ अवसर पर 9 जुलाई को नगर इकाई पाकुड़ द्वारा परिषद ध्वज का झंडोत्तोलन कर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसकी जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कॉलेज अध्यक्ष बम भोला उपाध्याय ने देते हुए बताया कि अभाविप के 72 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मास्क का उपयोग एवं समाजिक दुरी का विशेष ख्याल रखा जाएगा । इस अवसर पर परिषद के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित है। कार्यक्रम का आयोजन स्टेशन परिसर मैदान में किया जाएगा।
ग्राम समाचार, बीक्की भगत पाकुड़

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें