Pakur News: होम क्वारेंनटाइन हुए राजमहल सांसद: विजय हांसदा
ग्राम समाचार, पाकुड़। राजमहल लोकसभा के सांसद श्री विजय हांसदा ने कहा कि माननीय मंत्री मिथलेश ठाकुर जी एवं माननीय विधायक मथुरा महतो जी को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं हम जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं एवं साथ ही साथ एहतियातन माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी भी अपने आप को होम क्वारेंनटाइन कर लिए है, और मैं भी होम क्वारेंनटाइन कर लिए हूँ, झारखंड वासियों से निवेदन है कि अपना सुरक्षा स्वयं करें इस घड़ी में जितनी भी नियम बोली गई है डॉक्टर एवं डब्ल्यूएचओ एवं सरकार के द्वारा कहा गया है उसे हमलोगों को पालन करना है अपने परिवार के साथ सुरक्षित रहना है सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क पहनना है। इस मुश्किल घड़ी में एक दूसरे का साथ दें एक दूसरे का साथ बने एक दूसरे का सहयोग करें।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें