Pakur News: जिगरहटी शिवतल्ला में सेविका का हुआ चयन

ग्राम समाचार, पाकुड़। सेविका चयन के लिए पाकुड़ सदर प्रखंड के जिगरहटी शिवतल्ला टोला में प्रस्तावित आम सभा में समिति सदस्यों व ग्रामीणों की सभा हुई। सभा में सर्व सम्मति से आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सेविका का चयन किया गया। आम सभा में सबों की सहमति से मुमताज बीबी को सेविका पद के लिए चयन किया गया। मौके पर स्वयं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चित्रा यादव व अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे। डीएसडब्ल्यूओ ने चयनित सेविका को औपबंधिक चयन पत्र सौंपा। अब जिला स्तरीय समिति से सेविका चयन का अनुमोदन लिया जाएगा। काफी समय से यहां सेविका का पद रिक्त था।
Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें