ग्राम समाचार,पाकुड़। उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने शुक्रवार को जिले में 11 कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने पर उक्त मरीजों को कोविड – 19 मैनेजमेंट हास्पिटल रिंची, लिट्टीपाड़ा में भर्ती कर दिया गया है। उनका समूचित ईलाज चल रहा है। इनमें पाकुड़ प्रखंड से पांच, पाकुड़िया प्रखंड से दो एवं हिरणपुर प्रखंड से चार शामिल है। मिले 11 पॉजिटिव मरीजों में चार महिलाएं एवं सात पुरुष हैं। चार महिलाओं में दो हिरणपुर प्रखंड एवं दो पाकुड़ प्रखंड से संबंधित है। इनकी उम्र 35 से 45 के बीच है। एक महिला मंडल कारा पाकुड़ की कैदी है। सात पुरुषों में दो पाकुड़िया प्रखंड, दो हिरणपुर प्रखंड एवं तीन पाकुड़ प्रखंड के बरहाबाद क्वारंटाइन सेंटर के हैं। इन सभी को अंतर राज्यीय चेक पोस्ट से क्वारंटाइन किया गया था। इन सभी की उम्र 35 से 40 वर्ष है। मिले 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को मिलाकर जिले में एक्टिव कोरोना मामलों की कुल संख्या 94 है। उपायुक्त ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें- अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकें।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें