GoddaNews: उपायुक्त के निर्देशानुसार कोरोना वायरस से संबंधित व्यापक प्रचार प्रसार कराया जा रहा है

प्रचार वाहन 
समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:-  आज दिनांक 31.07.2020  को कोरोना वायरस संक्रमण  के बचाव एवं रोकथाम के लिए उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव  के निदेशानुसार  जिला जनसंपर्क  के विभागीय कर्मियों के द्वारा जिले में कोरोना वायरस से संबंधित व्यापक प्रचार प्रसार कराए जा रहे हैं। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गोड्डा  विवेक सुमन  के द्वारा  बकरीद के मौके जिलेवासियों को घर में ही नमाज अदा करने की अपील की गई  साथ ही साथ मास्क के उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन कराने हेतु जिलेवासियों को प्रचार प्रसार के माध्यम से जागरूक किया गया। ज्ञात हो कि जिले में 144 धारा लागू रहने के कारण अत्यधिक पांच लोगों को एक जगह एकत्रित होना मना  है एवं भीड़भाड़ वाले जगहों में जाने के लिए  निषेध किया गया है। जिलेवासियों के द्वारा सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने जिलेवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  कोरोना  वायरस संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के लिए लोगों को घर से बाहर जाने पर मास्क उपयोग नितांत आवश्यक है। साथ ही साथ सोशल डिस्टेंसिंग  का अनुपालन  अवश्य करें।जिला जनसंपर्क कार्यालय के कर्मियों के द्वारा  भी कोराना संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिले वासियों से अनुरोध किया गया कि आप अपने घर से बाहर ना निकले, अगर बहुत जरूरी हो तभी घर से निकले तथा पूरे चेहरे और नाक को अच्छे से मास्क, रुमाल, गमछा या साफ कपड़े से ढककर रखें।


                                                 


                   


                                                 


                           
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें