ग्राम समाचार मिहिजाम: हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने मिहिजाम थाना क्षेत्र के गोराईनाला मोड़ स्थित एसबीआई के सीएसपी केंद्र से 1 लाख 83 हजार रुपए लूट कर फरार हो गया। घटना दोपहर 12:45 बजे की है घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा। सीएसपी संचालक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के वक्त वे एवं एक कर्मी प्रदीप किस्कू मौजूद थे। इसी दौरान तीनों बदमाश आय और कहा कि उन्हें पैसा निकासी करना है, जब उनसे पासबुक मांगा गया तो बदमाशों ने कहा कि पासबुक नहीं लाए हैं। आधार नंबर से राशि का निकासी कर दीजिए। बैंक कर्मी ने कहा कि आधार से राशि नहीं मिल सकता है। इसके बाद तीनों बदमाश अपने मोटरसाइकिल के पास पहुंचे एवं पुनः लौट कर आए एवं मारपीट करते हुए रिवाल्वर तान दिए। इस दौरान बैंक में रखे हुए 1 लाख 82 रुपए हजार रुपए लूट लिए भागने के क्रम में ही दोनों कर्मियों का मोबाइल भी छीन लिया। सीएसपी संचालक शर्मा ने बताया कि तीनों बदमाश रुपए लूट कर भाग रहे थे, तभी सीएसपी केंद्र की खिड़की से झांकने का प्रयास किया तभी बदमाश दोबारा सीएसपी केंद्र की ओर लौटने लगे, यह देख डर कर खिड़की बंद कर चुप से बैठ गए। यह देख बदमाश लौट गए और मिहिजाम थाना की ओर ही मोटरसाइकिल से भाग निकले, कुछ देर बाद बाहर निकल कर स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद मिहिजाम थाना को सूचित किया गया। मिहिजाम थाना से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर हुए दिन दोपहर हुए इस लूट की वारदात से लोगों में भय का माहौल बन गया है।
क्या कहते हैं एसडीपीओ: अरविंद कुमार उपाध्याय ने बताया कि घटना हुई है, तीन अपराधी थे। छानबीन की जा रही है। लोकेशन ट्रैप किया जा रहा है।
रोहित शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें