GoddaNews:- महागामा विधायक के करकमलों निबंधित श्रमिकों के बीच वस्त्र वितरण का शुभारंभ किया गया




वस्त्र वितरण करते विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह 
ग्राम समाचार महागामा, ब्यूरो रिपोर्टः- 8 जुलाई बुधवार को महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह के हाथों महागामा तथा मेहरमा एवं ठाकुरगंगटी प्रखंड में विधानसभा के लगभग 30,000 से अधिक निबंधित मजदूरों के बीच भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड रांची के द्वारा प्रदत वस्त्र यथा साड़ी और शर्ट-पैंट वितरण का शुभारंभ किया गया।अधीक्षक गोड्डा नरेंद्र कुमार के द्वारा बताया गया कि श्रम एवं नियोजन विभाग के द्वारा निबंधित श्रमिक परिवारों के लिए साइकिल उसके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति तथा वस्त्र बनाने का प्रशिक्षण एवं निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक उपकरण आदि उपलब्ध कराया जाता है।निबंधित मजदूरों के लिए बीमा योजना का भी प्रावधान है।मजदूरों के आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में ₹200000 की मुआवजा की बात सहित अन्य मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी गई।विधायक दीपिका पांडे सिंह ने मौजूद श्रमिकों को सरकारी लाभ पाने हेतु यथाशीघ्र निबंधन कराने का अपील करने के साथ श्रम अधीक्षक नरेंद्र कुमार को निर्देश दिया गया कि यथाशीघ्र सभी प्रखंडों में कैंप लगाकर श्रमिकों का ऑनलाइन निबंधन कराया जाए।
 सौजन्य:- सत्यजीत सिंह (बॉबी) मीडिया प्रभारी:-
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें