![]() |
| एसडीएम रवींद्र यादव की अध्यक्षता में ड्रा के समय उपस्थित प्रतिनिधि. |
ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : उपमंडलाधीश रविन्द्र यादव की अध्यक्षता में बुधवार को हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 के नियम 6 के अंतर्गत धारूहेड़ा खंड की ग्राम पंचायतों के सरपंच के पद आरक्षित करने के लिए ड्रा निकाला गया। एसडीएम ने बताया कि धारूहेड़ा खंड की 14 ग्राम पंचायतें नामत: रसगण, राजपुरा आलमगिरपुर, नंदरामपुर बास, निखरी, ढ़ाकिया, कसौला, कापड़ीवास, सुनारिया असदपुर, बोलनी, गढ़ी अलावलपुर, आसियाकी टप्पा जड़थल, जीतपुरा इस्तमुरार (रोजका) संगवाड़ी व भूड़ला सामान्य वर्ग की महिला सरपंच के लिए तथा डूंगरवास, आकेड़ा, निगानियावास व मुकन्दपुर बसई अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए और ग्राम पंचायतें नामत: अलावलपुर, ततारपुर इस्तमुरार, महेश्वरी, पिथनवास, बगथला, कसौली व बालियर कलां को अनुसूचित जाति के लिए सरपंच पद आरक्षित किए गए हैं। धारूहेड़ा खण्ड की शेष पंचायतें अनारक्षित रहेंगी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें