ग्राम समाचार कानपुर (उत्तर प्रदेश)। शुक्रवार की अहले सुबह गैंगस्टर बिकास दुबे को मुठभेड़ में मार गिराया।
बताया जा रहा है कि कानपुर पुलिस द्वारा बिकास दुबे को उज्जैन से कानपुर लाने के क्रम में कानपुर पहुंचने से पहले एसटीएफ की गाड़ी पलट गई। उसके बाद विकास ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की जिसमे पुलिसकर्मी द्वारा बिकास दुबे को रोकने के क्रम में चली गोली से विकास घायल हो गए। उनके बाद घायल बिकास दुबे को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के आला अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि कर दी है कि विकास दुबे मारा गया है। घटना के बाद राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
बताते चले कि गुरुवार को उज्जैन के
महाकालेश्वर से बिकास दुबे को उज्जैन पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसके बाद देर रात उसे उत्तर प्रदेश पुलिस कानपुर के लिए सड़क मार्ग से ला रही थी।
- ग्राम समाचार, ब्यूरो न्यूज़।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें