ग्राम समाचार बगोदर गिरिडीह
बगोदर(गिरिडीह) : -दुबई के अबू धाबी में झारखण्ड के तीन जिले जिसमें गिरिडीह बोकारो व हजारीबाग के 26 मजदूर फंस गए हैं।इन मजदूरों ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है।सभी मजदूर एनसीसी कंपनी में सप्लायर में काम करता था।लेकिन पिछले चार महीने से इन मजदुरो को मजदुरी भी नसीब नहीं हो रहा है।तनख्वाह मांगने पर तरह-तरह की धमकियां दी जाती हैं।सभी मजदूरों को एक कमरे में बंद करके रखा गया है।महज एक समय खाना दिया जाता है।पास में एक रुपये नहीं है और खाने के लाले पड रहें है।परेशान मजदूरों ने प्रवासी ग्रुप के माध्यम से भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है। साथ ही शोसल मीडिया पर भारत के विदेश मंत्री के नाम संदेश भेजा है।प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने इन मजदूरों से बात कर उन्हें वतन वापसी कराने का भरोसा दिया है।सिकन्दर अली ने बताया कि दुबई के अबू धाबी में फंसने वाले मजदूर गिरिडीह जिले के बगोदर,हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़, टाटीझरिया बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।इनमें गिरिडीह जिले बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो के संजय कुमार,विनोद महतो, भुवनेश्वर साव,
खेतको के गुलाबचंद महतो,संजय कुमार महतो, विनोद महतो, सुखदेव कुमार महतो, सरयू महतो, अर्जुन महतो, गोविंद महतो,पोचरी के महेश रविदास,संजय रविदास,सेवा रविदास,गंगा रविदास छत्रधारी रविदास,नंदकिशोर रविदास,अजय रविदास हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र के जोबर फुसरो के धानेश्वर कुमार,दशरथ महतो,सिरैय के बबलू रविदास,सारूकुदर के मुस्ताक अंसारी,टाटीझरिया थाना क्षेत्र के होलंग के मोहन महतो,बोकारो जिले चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के सिधाबारा के अर्जुन रविदास,मनोज रविदास,दुलारचंद महतो ,टुकामेन महतो शामिल हैं।
ग्राम समाचार, बगोदर, गिरिडीह, अशोक कुमार की रिपोर्ट
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें