ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ संजीव कुमार और अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार के नेतृत्व में बौंसी प्रखंड के गांवों की लगभग 350 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जानकारी देते हुए ब्लॉक मैनेजर विभव ठाकुर ने बताया कि जांच के क्रम में 4 गर्भवती महिलाओं में 7 ग्राम से भी कम हीमोग्लोबिन की मात्रा पाई गई। वहीं दूसरी ओर 16 गर्भवती महिलाओं में 9 ग्राम से कम हिमोग्लोबिन पाया गया। वही 4 प्रेगनेंसी इंड्यूस्ड हाइपरटेंशन पी आई एच की महिला मिली। बताया गया कि कभी-कभी महिला को प्रेगनेंसी के दौरान हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है। जिसे प्रेगनेंसी इंड्यूस्ड हाइपरटेंशन पी आई एच या जेस्टेशनल हाइपरटेंशन के रूप में भी जाना जाता है। दुनिया भर में लगभग 10% महिलाएं इस रोग की चपेट में आ जाती है और यह समस्या मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के ऊपर भी बुरा असर डाल सकता है। गर्भवती महिलाओं की हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, वजन,ऊंचाई,खून की कमी सहित अन्य चीजों की जांच की गई है। रेफरल अस्पताल चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि यह अभियान मातृत्व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए चलाया जा रहा है। और इसका परिणाम भी सामने अच्छा आ रहा है।
मदन कुमार झा, प्रखंड संवाददाता, ग्राम समाचार, बौंसी
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें