ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 6241 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 533 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 189 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक छह मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 338 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 5465 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 243 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाभर में 829 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 243 एक्टिव केस हैं, इनमें दो विभिन्न अस्पतालों में व 30 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 306 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जाने वाली हिदायतों की पालना करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिलावासियों को चाहिए कि वे दो गज की दूरी अपनाए और मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें तभी हम कोरोना संक्रमण की ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले में 42 कॉविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं, जिनमें 13 धारूहेड़ा, चार-चार बावल व मुक्तिवाड़ा, तीन-तीन दुर्गा कालोनी, आजाद चौक व कायस्थवाड़ा, दो-दो शांतिनगर, ठठेरा चौक, एक-एक केस गोकलगढ़, सेक्टर तीन, निमोठ, अर्जुन नगर, रामसिंहपुरा, आकेड़ा, मातिृका, रतनथल बास से संबंधित हैं।
बुधवार को लिए गए 86 सैंपल
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को जिले से संबंधित 59 कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से धारूहेड़ा से 11, छिपटवाड़ा से सात, कोसली से पांच, सेक्टर तीन से चार, तेजपुरा व कायस्थवाड़ा से तीन-तीन, सरस्वती विहार, आसदपुर, काजीवाड़ा, महावीर नगर से दो-दो, एक-एक केस मस्तापुर, संघी का बास, हांसाका, सुंदरोज, मयूर विहार, सुर्खपुर, कुतुबपुर, शक्तिनगर, लिसाना, माडल टाउन, राजावास, विजय नगर व घीसा की ढाणी से संबंधित हैं तथा पांच केसों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
सीएमओ ने कहा कि जिलाधीश के आदेशानुसार कोरोना संक्रमण के मिले नये क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कान्टैक्ट ट्रेसिंग व आईएलआई के आधार पर 86 सैंपल लिए गए हैं।
इन नंबरों पर लें मदद
जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी लॉकडाउन के दौरान मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें