Bounsi News: सड़क दुर्घटना में एक नवयुवक की मौत

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखंड स्थित बभनगामा गांव के दो युवक अमित कुमार यादव, उम्र 22 वर्ष, पिता–  विनय यादव, मनीष कुमार यादव, उम्र 24 वर्ष, पिता– महेश यादव दोनों बौसी स्थित बभनगामा गांव का रहने वाला था। मंगलवार रात्रि 9 बजे किसी कार्यवश दोनों हंसडीहा से बौसी स्थित अपने गांव बभनगामा हीरो हौंडा मोटरसाइकिल से आ रहा था, कि रास्ते में ही  मोटरसाइकिल की गति तेज होने के कारण मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और हंसडीहा और भलजोर के बीच पोड़ैयाहाट थाना स्थित सिंह बिहार होटल के समीप गाइडवाल से टकरा जाने के कारण एक 22 वर्षीय युवक अमित कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

साथ ही दूसरे लड़के मनीष कुमार को गंभीर चोट के कारण पोड़ैयाहाट थाने के सहयोग से प्राथमिक उपचार के लिए गोड्डा लाया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर मृतक का पार्थिव शरीर बभनगामा पहुंचते ही बभनगामा गांव और मृतक के परिवार में मातम का माहौल व्याप्त है।
मदन कुमार झा, प्रखंड संवाददाता, ग्राम समाचार, बौंसी
Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें