![]() |
| रानीश्वर के दिगुली घाट से बालू उठाव करते माफियाओं का ट्रैक्टर |
ग्राम समाचार,दुमका। डाल डाल पात पात के तर्ज पर यहाँ नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल के आदेश को ठेंगा दिखा कर मयूराक्षी नदी से बालू उठाव कर बीरभूम जिला के राजनगर बाजार में जाकर ऊंचे दाम पर बिक्री जारी हैं । जिले के उपायुक्त राजेश्वरी बी ने 10 जून से15 अक्टूबर तक नदी से बालू उठाव एवं भंडारण पर रोक लगा दिया हैं। उस आदेश के बाद भी यहां मयूराक्षी नदी के विभिन्न बालू घाटो में जिला खनन पदाधिकारी दिलीप तांती निर्गत बालू भंडारण के अनुज्ञप्ति का साईन बोर्ड लगा कर बिना रोक टोक के बालू उठाब हो रहा था। मामला प्रकाश में आने के बाद जिला खनन पदाधिकारी दिलीप ने यहां अंचल अधिकारी एबं स्थानीय पुलिस के साथ नदी घाटो का निरीक्षण कर उनके द्बारा निर्गत अनुज्ञप्ति का साईन बोर्ड 10 अक्टूबर तक नहीं लगाने का आदेश दिया हैं।उस आदेश के बाद अनुज्ञप्ति धारी यहां बालू डंपिंग बंद कर दिया हैं।पर राजनीतिक दल के रसूख दिखा कर यहा दिगुली एबं रागडीह के बालू घाट से उठाव जारी हैं। बीते दिन सुखजोड़ा पंचायत के जन प्रतिनिधियों ने अंचल अधिकारी अतुल रंजन भगत को लिखित सूचना देकर रागडीह घाट से बालू उठाव पर रोक लगाने की मांग किया हैं। संलग्न गांव नोरंगी के भोला यादव ने बताया हैं कि यहां आलू का अबैध उठाव एक पारा शिक्षक करता हैं, संबंधित पारा शिक्षक अपने को सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता बताया हैं। डीएमओ के सघन जांच के बाद यहां अनुज्ञप्ति धारी बालू उठाव पर रोक लगा रखा हैं। दूसरी ओर दिगुली के बालू घाट से यहां प्रतिदिन ट्रैक्टर में लादकर प्रतिदिन 30- 40 गाड़ी बालू का अबैध कारोबार हो रहा हैं। जानकर ने बताया हैं कि यहां बिरोधी दल के एक बरीय नेता के संरक्षण ने दिगुली घाट से बालू उठाव जारी है ।यह भी पता चला है कि वह नेता गांव के दुर्गा मंदिर में बैठकर बाहर से किसी अधिकारियों के यहां आने की सूचना लेते रहता हैं, किसी प्रकार की सूचना मिलने पर ट्रेक्टरों को सुरक्षित पश्चिम बंगाल भेज देता है। शाम में ट्रैक्टर मालिक बालू तस्कर उस दुर्गा मंदिर पंहुच कर नेता जी को सफेद पैकेट पंहुचा देता है। अंचल अधिकारी अतुल रंजन भगत से पूछे जाने पर बताया है कि मामला संज्ञान ने आया हैं।टीम गठन कर दोनों घाट का जांच कर आवश्यक करवाई किया जायेगा।
गौतम चटर्जी, ग्राम समाचार,रानीश्वर(दुमका)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें