ग्राम समाचार, भागलपुर। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि रेलवे का कभी भी निजीकरण नहीं होगा, लेकिन आज इन्हीं के कार्यकाल में रेलवे का निजीकरण हो रहा है। स्टेशन का नाम बदला जा रहा है। रेलवे देश की लाइफ लाइन है। सामान्य लोग इसमें यात्रा करते हैं। इसका निजीकरण करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रधानमंत्री बुलेट ट्रेन चलाने की बात कर रहे थे। आज क्या हो रहा है। यह देश की जनता ध्यान से देख रही है। इनके कार्यकाल में सामान्य व्यापारी बहुत ही परेशान है। मोदी जी कहते थे, किसी का कोरोना काल तक वेतन नहीं कटेगा। आज वेतन कट रहा है। शिक्षित एवं बेरोजगार युवक को रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकार जनता को भीखारी एवं पंगु बना रही है। पैसा वितरण में बिचौलिया एवं प्रशासनिक पदाधिकारी के मिलीभगत से भारी लूट मची हुई है। आज कोरोनावायरस लगातार बढ़ते जा रहा है। सरकार को अस्पताल की सुविधा बढ़ानी चाहिए। डॉक्टर एवं नर्स की समुचित व्यवस्था होना चाहिए। दवाई की अच्छी व्यवस्था होना चाहिए। भागलपुर एवं अन्य जिले में कोरोना का न तो सही से जांच हो रहा है ना ही दवाई दी जाती है। केंद्र एवं राज्य सरकार लोगों को कोरोना भुखमरी एवं संक्रमण रोग से बचाने के बदले चुनाव प्रचार में लगी हुई है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। जबकि संविधान में है कि विकट परिस्थिति में चुनाव छह माह तक बढ़ाया जा सकता है। ऐसा नहीं करना आम जनता के साथ एवं उनके जीवन के साथ खिलवाड़ करने के बराबर है।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें