Bhagalpur News:वार्डों में सघन सेनेटाइज करवाये नगर निगम - डॉ प्रीति शेखर

ग्राम समाचार, भागलपुर। शहर में तेजी से कोरोना का संक्रमण बढ़ते जा रहा है। लेकिन नगर निगम बहुत सुस्ती दिखा रहा है। सिर्फ एक जेट मशीन से निगम सेनेटाईज करवा के खानापूर्ति करने में लगा है। दूसरी तरफ प्रत्येक वार्ड में जो हैंड मशीन दिया गया है, उसमें से लगभग 50% खराब हो चुका है। पार्षदों द्वारा लगातार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इस बाबत भाजपा नेत्री व पूर्व उप महापौर डॉ प्रीति शेखर ने नगर आयुक्त एवं जिला पदाधिकारी से अनुरोध करते हुए कहा कि नगर निगम को सघन सेनेटाईज व चुना ब्लीचिंग का छिड़काव यथाशीघ्र करना चाहिए। निगम को फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी प्रयोग में लाना चाहिए जिससे तीव्र गति से सेनेटाइज का कार्य हो सके। नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया है कि निगम शीघ्र सघन रूप से सेनेटाइज का कार्य करवाएंगे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें