![]() |
| मसलिया के पारबाद गांव में एक बाड़े में नाग नागिन की जोड़ी |
ग्राम समाचार, दुमका। मसलिया के गुमरो पारबाद गांव के एक बाड़े में नाग नागिन की जोड़ी का दृश्य बुधवार को देखा गया। नाग नागिन यह जोड़ी पांच मिनट तक इस तरह अटखेलियां करते रहा बाद फिर झाड़ी मे घुस गए। गुमरो पहाड़ से अजगर, नाग आदि प्रकार के सांपों को यदा कदा देखा जाता रहा है। सांपों के इस तरह का जोड़ बिरले ही लोगों को दिखाई पड़ता है। लोगों ने इसे देखकर तरह तरह की बातें करते दिखे । किसी ने शुभ तो किसी ने अशुभ बताया। इसे देखने के गांव में भीड़ जुटने लगी थी। पर तब तक नाग की जोड़ी झाड़ियों में चला गया।
केसरीनाथ,ग्राम समाचार, मसलिया(दुमका)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें