ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : डीसी यशेन्द्र सिंह ने बुधवार को दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निखरी गांव के समीप हुए सडक़ हादसे की साइट का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा, तहसीलदार प्रदीप देशवाल, श्रम विभाग से दीपक मलिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने डी सी को जानकारी देते हुए बताया कि टैंकर को खड़ा कर दिया गया है। कैमिकल की लीकेज बंद कर दी गई है। डी सी ने सडक़ हादसे पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि प्रशासन ने हादसे की सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही की। डीसी ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी व्यक्ति या अन्य जीव को टैंकर के आस-पास न आने दें और आस-पास के निवासियों को भी इस बारे में जागरूक करें। डीसी ने श्रम विभाग के अधिकारी प्रदीप मलिक को पुलिस से समन्वय बनाते हुए घटना स्थल से टैंकर को शिफ्ट करवाने, घटना स्थल को अच्छी तरह से कैमिकल मुक्त करवाने के निर्देश दिए, ताकि अन्य कोई घटना न हो। डी सी ने कहा कि पुलिस टैंकर संचालक व ड्राइवर के विरूद्घ कानूनन कार्यवाही अमल में ला रही है।
डीसी व एसपी ने की कोविड की रोकथाम के उपायों की समीक्षा. डीसी ने स्वास्थ विभाग को प्रतिदिन सैम्पल बढ़ाने के दिए निर्देश.
रेवाड़ी, 8 जुलाई। डीसी यशेन्द्र सिंह ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में कोविड की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में एसपी नाजनीन भसीन,जिप सीईओ उदय सिंह देशवाल, सीएमओ डॉ सुशील माही, डीएसओ डॉ विजय प्रकाश सहित अन्य संबधित अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधीश ने कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर सैंपल तत्काल लेने, प्र्रतिदिन सैंपल की सख्ंया बढ़ाने, एसओपी की अवहेलना करने वालों के चालान करने के निर्देश दिए। पॉजिटिव मिले केसों की समीक्षा करते हुए सीएमओ को निर्देश दिए कि होम आईसोलेट किए पॉजिटिव मरीजों से निरंतर सम्पर्क करते रहें । सीएमओ ने बताया कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीमें गठित की गई है, जो निरंतर मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले रही हैं। जिलाधीश ने बैठक में चिकित्सा उपकरणों, दवाईयों सहित अन्य व्यवस्थाओं के प्रबंधन की सिलसिलेवार समीक्षा की। सीएमओ ने बताया कि सैंपलिंग बढ़ाने के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट किट पंहुच गई हैं, जिससे सैंपल लेने की प्रक्रिया और तेज होगी। आरटीपीसीआर टेस्ट मशीन भी एक सप्ताह तक नागरिक अस्पताल में स्थापित हो जाएगी। टेस्ट मशीन स्थापित होने से सैंपल की रिपोर्ट जल्दी मिलेगी।
रेवाड़ी, 8 जुलाई। एसडीएम बावल रविन्द्र कुमार की अगुवाई में अधिकारियों की टीम ने बुधवार की शाम बावल औद्योगिक क्षेत्र में आमजन ,उद्यमियों व श्रमिकों को कोविड की रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूक किया। एसडीएम ने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से समय समय पर जारी की जा रही गाइडलाइंस के अनुसार जिला प्रशासन की ओर से सभी संभव कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय टीम भी निरंतर आमजन, उद्यमियों और श्रमिकों को जागरूक कर रही हैं। कोरोना की रोकथाम के लिए सभी का दायित्व बनता है कि इन निमयों की पालना करें. एसडीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना के संक्रमण की चैन तोडऩे के लिए जिला में बनाए गए कंटेनमेंट व बफर जोन में निंरतर सैनिटाइजेशन, स्कैनिंग व स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी नागरिक को खांसी, जुखाम, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर उक्त नागरिक का जरूर सैंपल लें ताकि जिले में कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि नागरिक घबराएं नहीं, जिले में चिकित्सा सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। आईएलआई लक्षण प्रतीत होने पर तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह करें। मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें और कोरोना से सुरक्षित रहें। एसडीएम ने अधिकारियों के साथ कई फैक्ट्री भी विजिट की और सोशल डिस्टेसिंग के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। इस दौरान डीएसपी अमित भाटिया, एएलसी हवा सिंह यादव, डॉ जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी भी साथ रहे।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें