ग्राम समाचार,धोरैया,बांका। धोरैया प्रखंड स्थित काठ बनगांव बीरबलपुर पंचायत में एक मोहल्ले में पानी भर जाने के कारण घर में रहने वाले लोग काफी परेशान रहते हैं। मोहम्मद सज्जाद, पेसर मोहम्मद इब्राहिम काजी का यह आरोप है कि यहां पहले तालाब हुआ करता था।
अब वहां घर बन जाने के कारण लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि जब वहां तालाब था तो सारे मोहल्ले का पानी उसी तालाब में गिरता था। अब उस तालाब में मिट्टी भरकर घर बना लेने के कारण यहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है, क्योंकि उस जगह पर काशीम मंसूर और इस्लाम के द्वारा घर बना लेने के कारण यहां रहने वाले सभी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि जिस जगह पर काशीम मंसूर और इब्राहिम के द्वारा घर का निर्माण किया गया है वह जगह सरकारी है। बताया जा रहा है कि वे लोग वहां जबरन मकान बनाकर रह रहा है। अंचलाधिकारी को इस पर संज्ञान लेना चाहिए और वह जगह अतिक्रमण मुक्त होना चाहिए।

रुकसाना खातून,ग्राम समाचार, धोरैया

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें