ग्राम समाचार,भागलपुर।बुधवार को अकबरनगर थाना क्षेत्र के वसंतपुर फुलवरिया गांव की एक महिला पारिवारिक विवाद में खुदकुशी करने रेलवे पटरी पर पहुची। ट्रेन को आते देख महिला ट्रेन की ओर भागने लगी। महिला को ट्रेन की ओर भागते देख पास में खेल रहे बच्चों ने हल्ला करना शुरू कर दिया।
जिसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को रेलवे लाइन से खींच कर बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे अकबरनगर थाना क्षेत्र के वसंतपुर फुलवरिया निवासी डब्लू मंडल की 25 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी अकबरनगर सुल्तानगंज रेलखंड पर छोटी श्रीरामपुर के समीप ट्रैन आने का इंतजार कर रही थी। ट्रेन को आते देख महिला ने उसी दिशा में ट्रेन के सामने दौड़ लगाना शुरू कर दिया।
महिला को ट्रेन की ओर भागते देख पास में खेल रहे बच्चों ने शोर करना शुरू कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को रेलवे लाइन से खींच कर बचा लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने महिला से पूछताछ करना शुरू कर दिया। पूछताछ के दौरान महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर खुदकुशी करने के बारे में बताया। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ वहाँ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी अकबरनगर पुलिस को दी।
जिसके बाद थाना प्रभारी संतोष शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुच महिला को पकड़ कर थाने ले आई। थाना में पुलिस को पूछताछ के दौरान महिला ने अपने ससुर छंगुरी मंडल और देवर पर मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रतिदिन ससुराल वाले मेरे साथ गाली-गलोज व मारपीट करते है। पति डब्लू मंडल चालक का काम करते है। और इलाके से बाहर रहते है। इसीलिए आत्महत्या करने रेलवे लाइन पहुची थी।
इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला और उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। महिला द्वारा लगाए गए आरोप अगर सत्य साबित होता है तो उसके ससुराल वालों पर कानूनी कारवाई की जाएगी।
रजनीश कुमार, ग्राम समाचार, अकबरनगर
Editor - रजनीश कुमार
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें