Bounsi News: आधार कार्ड बनवाने के लिये लोगों को हो रही है परेशानी

ग्राम समाचार, बौंसी, बांका।प्रखंड मुख्यालय में आधार कार्ड बनवाने के लिए कई लोगों को तीन महीने तक भागदौड़ का सामना करना पड़ रहा है । आधार ऑपरेटर की मनमानी के  कारण कार्यालय में हमेशा ताला लटका रहता है।आने जाने का टाइमिंग नहीं रहने के कारण लोगों को कई महीने तक  आधार कार्ड  काम के लिए दौड़ना पर रहा है।

बुधवार को भी कसबा मंदार के सैकड़ों लोग आधार कार्ड फॉर्म लेकर सुबह आठ बजे से बारह बजे तक लाइन में कतारबद्ध होकर खड़े रहे। लेकिन उनका फॉर्म ऑपरेटर द्वारा नहीं लिया गया। ऑपरेटर द्वारा बताया गया कि फॉर्म अब नहीं लिया जाएगा । जिसके बाद सौ से ज्यादा लोग अपने अपने घर लौट गए ।यही स्थिति एक दिन की नहीं है। करीब पिछले छह महीने से आधार कार्ड के लिए प्रखंड मुख्यालय में काफी भीड़ लग रही है ।हर दिन करीब 500 आदमी प्रखंड मुख्यालय का आधार कार्ड बनवाने के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। वही बिचौलिया के माध्यम से रुपैया की अधिक वसूली कर आधार कार्ड बनवाया जा रहा है। गज्जर गांव के दर्जनों लोगों ने बताया कि नया आधार कार्ड बनवाने के लिए तीन महीने से प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।इस दिशा  में प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार के द्वारा किसी भी प्रकार की पहल नहीं करने से स्थिति बहुत ही बदतर हो गई है।
मदन कुमार झा, प्रखंड संवाददाता, ग्राम समाचार, बौंसी
Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें