Pakur News: आत्मनिर्भर भारत से समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मिसफीका हसन

ग्राम समाचार, पाकुड़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  द्वारा कोरोना संकट में देश को पुनः आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 20 लाख करोड के पैकेज के साथ जो “ आत्म निर्भर भारत अभियान घोषित किया, वह भारत के सर्वांगीर्ण उत्थान के लिये पहली बार  प्रयोग किया जा रहा अभिनव प्रयोग है। जिसमें देश के किसी एक नहीं,बल्कि समस्त आर्थिक सामाजिक क्षेत्रों के आधारभूत उत्थान एवं विकास को सम्मिलित किया गया है।यह अभियान  प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदृष्टि एवं सर्वस्पर्शी सोच का ऐतिहासिक अभियान है जिससे देश का विकास तो होगा ही तथा यह विश्व के विकास में भी सहायक होगा।  12 मई, 2020 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम सम्बोधन ऐतिहासिक है , इससे पूर्व ऐसा कभी नहीं हुआ और यह पैकेज और अभियान बिलकुल नया है तथा सम्पूर्ण समग्र चिन्तन युक्त है।विश्वस्तरीय संस्था IMF के अनुसार जी20 देशों में सिर्फ भारत ही है, जिसका अर्थव्यवस्था में ग्रोथ पॉजिटिव रहेगी। 12 मई, 2020 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नई योजना की घोषणा की, जिसका नाम है आत्म निर्भर भारत* अभियान  नई योजना के तहत 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की गई जो कि जीडीपी का 10 प्रतिशत है.इस पैकेज में 4L  यानी (लैंड, लेबर, लिक्विडटि, ला)  पर फोकस करते हुए अहम आर्थिक सुधारो की शुरुआत की गई है 
यह पैकेज स्थानीय बाजारों और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने पर भी केंद्रित है। इस योजना में गांव, गरीब, कर दाताओं, किसानों, मजदूरों, कुटीर उद्योगों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारत को आत्मनिर्भर बनना है। यह योजना ‘वोकल फॉर लोकल’ पर भी ध्यान केंद्रित करेगी। जिसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों की प्राथमिकता को बढावा देना है।” नवनियुक्त पाकुड़ भाजपा जिला अध्यक्ष बलराम दूबे ने मोदी सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान को एतिहासिक बताया और कहा 21 वी भारत के निर्माण के लिए देशवासियो को सभी मोर्चे मे आत्मनिर्भर बनना होगा। प्रेस वार्ता मे प्रदेश मंत्री श्रीमती शर्मीला रजक पूर्व विधायक श्री वेणी प्रसाद गुप्ता, भाजपा नेत्री श्रीमती मीरा प्रवीण सिंह उपस्थित थे। 

ग्राम समाचार,  बिक्की भगत पाकुड़।

Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें