Bhagalpur News: बारिश के चलते सड़क पर धंसी ट्रक और बस, घण्टों तक लगा जाम

ग्राम समाचार, भागलपुर। बुधवार को अकबरनगर शाहकुंड मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे गिराए गए मिट्टी में ट्रक और बस फस जाने के कारण करीब चार घण्टे तक आवाजाही ठप हो गई। जिसके कारण इस मार्ग से आवाजाही करने वालो यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल अकबरनगर शाहकुंड मुख्यमार्ग पर श्रीरामपुर गांव के समीप एक एक पुलिया का निर्माण किया जाना है। जिसके कारण मुख्य सड़क को काटकर वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क किनारे मिट्टी गिराकर अलग से रास्ता बनाया गया है। बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे भागलपुर की ओर जा रही एक ट्रक मिट्टी में फस गया। वही पीछे से आ रही यात्रियों से भरी बस जो की गया से सिलीगुड़ी जा रही थी वो भी निकलने के चक्कर में मिट्टी में फस गई।

जिसके बाद शाम सात बजे तक सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। दोनों वाहन चालको ने अपने वाहन को मिट्टी से निकालने के लिए काफी मशक्कत किया। लेकिन गड्ढे में चक्के के ज्यादा धंस जाने के कारण वाहन को निकालने में असफल रहा। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुची और ट्रैक्टर के सहारे खिंचकर मिट्टी में फंसे बस को बाहर निकलवाया गया। वही ट्रक ओवरलोड होने के कारण बाहर नही निकल सका। हालांकि ट्रक को निकालने के लिए क्रेन को बुलाया गया है।
Share on Google Plus

Editor - रजनीश कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें