Bindapathar News (Jamtara) अभय सिंह को हावड़ा डिवीजन के परामर्श दाता समिति के सदस्य नामित किया गया


ग्राम समाचार बिन्दापाथर:  
पूर्व रेलवे हावड़ा डिवीजन के द्वारा बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के बांदो गांव के अभय कुमार सिंह को प्रभागीय रेलवे उपयोग कर्ताओं के परामर्श दाता समिति के सदस्य नामित किया गया है। अभय कुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैं। इस संबंध में पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक  एस के श्रीवास्तव द्वारा पत्र जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि रेलमंत्री के आग्रह पर उन्हें डीआरसीसी के सदस्य नामित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा  जिला के जिला अधयक्ष, जिला महामंत्री  सोमनाथ सिंह, सुभाष साव  ने डीआरसीसी का मेंबर नामित होने पर अभय सिंह को बधाई दी। बधाई देने वाले  कार्यकर्ता का तांता लग रहा है। जिसमें मुख्य रूप मोहित सिंह, ठाकुरमणि सिहं, अंजनी तिवारी, सुभाष यादव, वरूण मडल, निपेन सिहं, मोहित भोकता, कृषट सिहं, गोविन्द पडित, सजय सिंह आदि शामिल थे।
हिरेन प्रसाद सिंह, ग्राम समाचार, बिंदापाथर
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें