 |
| वृक्षारोपण करती काव्या |
ग्राम समाचार, भागलपुर। शहर के मनाली चौक के समीप रहने वाली पांच साल की पीहू उर्फ काव्या ने अपने जन्मदिन पर शुक्रवार को टुकुल बाबू कैंपस मे पौधारोपण किया और पर्यावरण जागरूकता का संदेश लोगों को दिया। भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू ने बेटी पीहू के हाथों पौधारोपण कराया। इस मौके पर आलोक सिंह बंटू ने कहा कि आज हमारे समाज के लिए पर्यावरण बहुत बड़ी समस्या है। पर्यावरण को संरक्षित रखना हमारा दायित्व है। यही सोच कर मैंने आज अपने बेटी के जन्म दिवस पर एक छोटी सी शुरुआत कर समाज को संदेश देने की कोशिश की है। मौके पर पर भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू, सुप्रीत सरकार, कृतिका सरकार, कौस्तव जी, सुमन भारती, गौरव चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे। सभी लोगों ने बच्ची की ओर से की गई पहल का सराहना करते हुए बच्ची को आशीर्वाद प्रदान किया।
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें