Giridih Sariya News:करंट लगने से प्रवासी मजदूर की जम्मू कश्मीर में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

ग्राम समाचार गिरिडीह

                   

रोती बिलखती पत्नी व दो बच्चे 


सरिया/गिरिडीह  :सरिया थाना क्षेत्र के चिचाकी पंचायत निवासी स्वर्गीय सुकर महतो के 35 वर्षीय पुत्र डेगलाल महतो इसी साल फरवरी माह को रोजगार की तलाश में ट्रांसमिशन कंपनी में कार्य करने जम्मू-काश्मीर गया था। बीते 2 जूलाई गुरूवार की शाम को चार बजे कार्य करने के दौरान 11 हज़ार करंट लगने से उसकी मौत हो गई।


                   
  
मृतक का फाइल फोटो

डेगलाल महतो की मौत की खबर सुनकर उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डेगलाल अपने पीछे पत्नी इंदीया देवी, दो पुत्री अन्नू कुमारी(3वर्ष) अंशू कुमारी (छः माह) को छोड़ गया। 

 सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने शोक संतप्त परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए बताया कि  प्रदेश कमाने गये कई लोगों की पूर्व में भी मौत हो चुकी है। डुमरी थाना क्षेत्र के मधगोपाली पंचायत के दुधपनिया निवासी कामेश्वर महतो की बीते 23 जून को तमिलनाडु में पावर ग्रिड में काम के दौरान करंट लगने से मौत हुई थी। जबकि मधुबन थाना क्षेत्र के अतकी पंचायत अंतर्गत धावाटांड़ हुंडरो के रामेश्वर महतो की मौत बीते 6 अप्रैल को मलेशिया में हो गई है। मौत के तीन माह बीत चुके है लेकिन अब तक उसका शव नही आने से परिजन उसका दाह संस्कार करने से भी वंचित हैं।


बिनोद कुमार ग्राम समाचार सरिया गिरिडीह
Share on Google Plus

Editor - BINOD KUMAR, GIRIDIH

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें