 |
| बैठक करते प्रखंड विकास पदाधिकारी, बासुदेव प्रसाद |
ग्राम समाचार, पथरगामाः- बुधवार को प्रखंड के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद की अध्यक्षता में प्रखंड के तमाम ग्राम पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिव के साथ विभिन्न आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई।बैठक में तमाम प्रकार के आवास योजना सहित प्रधानमंत्री आवास योजना की गहन समीक्षा की गई।प्रधानमंत्री आवास की अद्यतन जानकारी लेते हुए जियो टैगिंग के बारे में जानकारी ली गई।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बैठक में प्रवासी मजदूरों के लिए दिए जाने वाले राशन के वितरण के बारे में भी जानकारी लेते हुए निर्देश दिया गया कि राशन पानी से एक भी प्रवासी मजदूर वंचित ना रह पाए।बैठक में ग्राम पंचायत मुखिया हेमंत पंडित, लिलीसी हेंब्रम, आलोक चंद्र दत्ता, खगेश महतो, मुनकी देवी, महादेव टुडु सहित पंचायत सचिव योगेंद्र पासवान, राज कुमार दास, सुदर्शन भगत, धनंजय राय, गरीब दास आदि मौजूद थे।
-: अमन राज, पथरगामा :-
Editor -
भुपेन्द्र कुमार चौबे
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें