Bhagalpur News : बुधवार रात हुए सड़क दुर्घटना मे स्कूटी चालक जख्मी

ग्राम समाचार, भागलपुर
: सुल्तानगंज-भागलपुर मुख्यमार्ग  एनएच 80  के भवनाथपुर पेट्रोल पम्प के समीप बुधवार रात हुए सड़क दुर्घटना मे  कार और स्कूटी सवार में जोरदार टक्कर हो गई | टक्कर मे स्कूटी सवार पूरी तरह जख्मी हो गया और स्कूटी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया | मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार नाथनगर का रहने वाला बताया गया वह अकबरनगर के रास्ते अपने घर नाथनगर जा रहा था घर जाने के क्रम मे भवनाथपुर पैट्रॉल पम्प के समीप भागलपुर के तरफ से आ रही तेज रफ़्तार से कार ने स्कूटी सवार तो टक्कर मार दिया और कार चालक अपने कार लेकर घटनास्थल से फरार हो गया | अकबरनगर थाने को  सुचना मिलने के बाद थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा गस्ती दल  के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर स्कूटी को अपने कब्जे मे लेकर थाना ले आया और घायल स्कूटी सवार को इलाज के लिये भेज दिया और मामले की छानबीन मे जुट गया |
                                         रिपोर्ट मोहित कुमार , भागलपुर 
Share on Google Plus

Editor - MOHIT KUMAR

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें