Bhagalpur News:भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

ग्राम समाचार, भागलपुर। मन की बात 67वें रेडियो कार्यक्रम को भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पाण्डेय के आग्रह पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने घर पर ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 67वीं बार मन की बात कार्यक्रम में देश की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा- युद्ध मैदान में ही नहीं लड़े जाते, आजकल कुछ सोशल मीडिया पोस्ट से देश का मनोबल गिरता है। प्रधानमंत्री ने कहा- मास्क लगाने में परेशानी हो तो कोरोना वॉरियर्स को याद करें, वे घंटों पीपीई किट पहनते हैं। उन्होंने करगिल युद्ध के 21 साल पूरे होने पर इस जंग में जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा- पाकिस्तान ने भारत की पीठ में छुरा घोंपने की कोशिश की थी। दुश्मन पहाड़ पर बैठा था, लेकिन जीत भारतीय सेना के हौसले और सच्ची वीरता की हुई। प्रधानमंत्री ने कहा- वो दिन सबसे अनमोल क्षणों में से एक है। सोशल मीडिया पर भी लोग अपने वीरों को नमन कर रहे हैं। मैं सभी देशवासियों की तरफ से उन वीर माताओं को नमन करता हूं। जिन्होंने ऐसे वीरों को जन्म दिया। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन में 7 अहम बातें कही गई। इस कार्यक्रम को जिला महामंत्री देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, मुरारी पासवान जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, विपुल सिंह, पवन मिश्रा, विजय कुमार कुशवाहा, श्यामल किशोर मिश्रा, संतोष कुमार, मुकेश सिंह, गौरी शंकर सिंह उर्फ कनहाय मंडल, जिला मिडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह समेत अनेकों कार्यकर्ता के द्वारा सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए अपने अपने घर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 67वें मन की बात रेडियो कार्यक्रम को सुना। वहीं महेशी शक्ति केंद्र बूथ नंबर 94, 95 में सुल्तानगंज विधानसभा आईटी सेल एवं सोशल मीडिया संयोजक मनोरंजन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। मन की बात सुनने वालों में मनोरंजन कुमार मिश्रा, विशाल पासवान, अमित झा, सनी पासवान, पुरुषोत्तम मिश्रा, अविनाश कुमार, पुष्पराज मिश्रा सहित कई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें