ग्राम समाचार, भागलपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी द्वारा भागलपुर के जिला कांग्रेस कमेटी के नव मनोनीत अध्यक्ष परवेज जमाल, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अभय आनंद एवं विपिन बिहारी यादव ने बुधवार को जिला कांग्रेस भवन में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भागलपुर के विधायक सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य अजीत शर्मा ने नव मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी ने जिला की कमान कांग्रेस के सच्चे एवं समर्थवान सिपाहियों को सौंपी है। इसके लिए हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह और विरेंद्र सिंह राठौर के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। मुझे विश्वास है कि नव मनोनीत पदाधिकारी पार्टी को पुनर्स्थापित कर जिले में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगे एवं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व को मजबूती प्रदान करेंगे। नव मनोनीत जिला कांग्रेस अध्यक्ष परवेज जमाल ने कहा कि भागलपुर में पार्टी के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है। इस कमेटी के तहत जिले के सारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिलाकर संगठन को मजबूत कर पार्टी को पंचायत से जिला स्तर तक गतिशील बनाया जाएगा। श्री जमाल ने अपने मनोनयन पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अभय आनंद ने कहा कि हम पार्टी और संगठन को जन सरोकार से जोड़कर जन सेवा का कार्य करेंगे। जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ संघर्ष करेंगे। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सरकारी तंत्र की विफलता के खिलाफ संघर्ष करेंगे। श्री यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे को भागलपुर की उपेक्षा के लिए निंदा कर कहा कि ऐसे में उनके पुत्र द्वारा कोरोना के पीड़ितों के प्रति कही जा रही बातें जनता को धोखा देने जैसी बात है। इसके पूर्व जिले भर से आये कांग्रेस जानों ने नव मनोनीत पदाधिकारी को बुके देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल सृष्टि, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश मोहन झा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सह पार्षद संजय कुमार सिन्हा, सोइन अंसारी, विवेक जैन, रणवीर शर्मा, प्रवीण कुमार झा, बंटी दास, आशुतोष राय, विपिन कुमार मिश्रा, अभिषेक चौबे, रविंद्र नाथ यादव, अभिमन्यु यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती कोमल सृष्टि ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Home
Bhagalpur
Bihar
Bhagalpur News:जिला कांग्रेस कमेटी के नव मनोनीत अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष ने लिया पदभार
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें