Sahibganj News : संकुलसाधन सेवी सुपुत्री,प्रिया राज बनी मैट्रिक जिला टॉपर

ग्राम समाचार,साहिबगंज।साहिबगंज जिला प्रखण्ड राजमहल के CRP उमेश  प्रसाद साह के सुपुत्री प्रिया राज गुप्ता मैट्रिक की परीक्षा में साहिबगंज जिला की टॉपर छात्रा बनी।इसके पहले श्री साह का पुत्र प्रियांशु राज 2018 में जिला टॉपर  हुआ था ।प्रिया राज गुप्ता ने कुल marks  474/500 प्राप्त किए।प्रिया ने  कुल 94.80%मार्क्स प्राप्त कर जिला में टॉप अव्वल रही।

 इसकी सूचना मिलते ही पिता उमेश प्रसाद साह और माता ने अपनी बेटी को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया।इस बात की खबर फैलते ही संकुलसाधन सेवी श्री साह को बधाइयों का तांता लग गया।CRP/ BRP महासंघ के अशोक पाल, फैजल अफरोज,समसुल ,मनोज यादव,उदयराज गुप्ता, मनोज गुप्ता, स्वराज,प्रदीप यादव,जितेंद्र कुमार,मो यासीन,आशुतोष कुमार, सहित अनेकों CRP/BRP व शहरवासियों ने श्री साह व अपने गाँव शहर के बेटी को बधाई दी।वहीं साहिबगंज जिले के ही तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के दरला निवासी किसान देवाशीष भारती का बड़ा पुत्र मनीष  कटियार मैट्रिक परीक्षा में राज्य टॉपर हुए है।मनीष नेतरहाट आवासीय विद्यालय का छात्र है।

  इस अवसर पर झारखण्ड शिक्षा परियोजना के अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार ने श्री साह और  बेटी को बधाई दी और कहा कि इतने कम सीमित संसाधन में श्री साह ने अपने पुत्र व पुत्री को इस काबिल बनाया जो साहिबगंज ही नहीं झारखण्ड राज्य के लिए गर्व की बात है।
Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें