ग्राम समाचार, बांका। जिला पदाधिकारी सुहर्ष भगत की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में जिला खनिज फाउंडेशन, की बैठक आयोजित की गई। जिला खनिज फाउंडेशन के अध्यक्ष जिला पदाधिकारी ही होते हैं एवं सह–अध्यक्ष अपर समाहर्ता, बांका हैं। सदस्य–सचिव खनिज पदाधिकारी, बांका है।
सदस्य के रूप में उप विकास आयुक्त बांका, जिला वन पदाधिकारी बांका, सिविल सर्जन बांका, निदेशक जिला ग्रामीण अभिकरण बांका, जिला लेखा पदाधिकारी बांका एवं जिला समन्वय जीविका होते हैं। इस बैठक में सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में अस्पताल को सुविधा युक्त बनाए जाने का निर्णय लिया गया इसके साथ ही सभी सुविधा से युक्त एक एंबुलेंस की खरीदारी का भी निर्णय लिया गया जिसे जनता को समर्पित किया जाएगा। साथ ही चलंत अस्पताल की भी व्यवस्था की जायेगी। इसके अलावे लेमन ग्रास का रोपन एवं उत्पादन पर विशेष चर्चा की गई।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें