Banka News:कोविड–19 को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना गई

ग्राम समाचार, बांका।कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना के द्वारा जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने का निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के आलोक में कोविड-19 की रोकथाम हेतु जिला पदाधिकारी, सुहर्ष भगत के निर्देशानुसार जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष जिला आपातकालीन संचालन केंद्र समाहरणालय सभागार, बांका में स्थापित किया गया है जो तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या 06424–223001, 223002, 223004 एवं मोबाइल नंबर 8544423664 है। जिला नियंत्रण कक्ष में पालीवार पदाधिकारियों / कर्मियों की प्रतिनियुक्ति ग्रुप 'ए', ग्रुप 'बी', ग्रुप 'सी' एवं ग्रुप 'डी' में किया गया है।

 जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/ कर्मी तीन पालीयों में कार्यरत रहेंगे। प्रथम पाली में कार्यरत पदाधिकारी /कर्मियों का समय प्रातः 6:00 से 2:00 बजे तक अपराहन तक, द्वितीय पाली में कार्यरत पदाधिकारी /कर्मियों का समय अपराहन 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक एवं तृतीय पाली में कार्यरत पदाधिकारियों /कर्मियों का समय रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक कार्यरत रहेगा।

जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों/ कर्मियों का दायित्व:–
1. सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों यथा– प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अंचलाधिकारी/ प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी/ थानाध्यक्ष से दूरभाष के माध्यम से संपर्क स्थापित कर संदिग्ध मरीजों के संबंध में प्रत्येक घंटे जानकारी प्राप्त करना।
2. प्रत्येक दो-दो घंटे पर खैरियत प्रतिवेदन सभी संबंधित पदाधिकारियों से प्राप्त करते हुए समेकित प्रतिवेदन विभाग/ अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना।
3. विभिन्न विभागों से प्राप्त Advisory के संबंध में सभी संबंधित पदाधिकारियों को सूचित करना।
4. जिला स्तर पर निर्गत विभिन्न आदेशों /निर्देशों के संबंध में सभी संबंधित पदाधिकारियों को सूचित करना।
5. कोरोना के संबंध में किसी भी प्रकार का शिकायत/ सुझाव प्राप्त होने पर संबंधित यथेष्ट पदाधिकारियों (सिविल सर्जन,क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारियों) को सूचित करते हुए यथेष्ट कार्यवाही करना तथा पंजी में संधारित करना।
6. अफवाहों से उत्पन्न विधि व्यवस्था संबंधी किसी प्रकार की समस्या की जानकारी प्राप्त होने पर इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी, बांका एवं जिला गोपनीय शाखा, बांका को उपलब्ध कराते हुए स्थल के लिए सशस्त्र बल के साथ प्रस्थान करना।

प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन शाखा,बांका–सह–अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,बांका मोबाइल नंबर– 8544423664 जिला नियंत्रण कक्ष के नोडल पदाधिकारी होंगे तथा वे अपने निर्देशन में नियंत्रण कक्ष का संचालन भी सुनिश्चित कराएंगे।
इनके सहयोग हेतु इंद्रदेव कुमार उच्चवर्गीय लिपिक, जिला आपदा प्रबंध शाखा, बांका एवं कुमार रवि डाटा इंट्री आपरेटर, जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, बांका मोबाइल– 9162799800 की प्रतिनियुक्ति की जाती है। प्रभारी पदाधिकारी,आपदा प्रबंधन शाखा, बांका–सह– नोडल पदाधिकारी, जिला नियंत्रण कक्ष, बांका के अधियाचना के आलोक में नजारत उप समाहर्ता, बांका नियंत्रण कक्ष में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे अपर समाहर्ता बांका जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में रहेंगे पुलिस अधीक्षक बांका द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी सिविल सर्जन बांका अपने अस्तर से चिकित्सा पदाधिकारी कर्मी को प्रतिनियुक्त जिला नियंत्रण कक्ष में अपने स्तर से करेंगे।
Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें