Sahibganj News; विश्व भौमजल दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित!
ग्राम समाचार, साहिबगंज।आज विश्व भौमजल दिवस के अवसर पर एनएसएस साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज के द्वारा एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें प्रतिभागी छात्र छात्राओं को 500 शब्दों में विषय-"भौम जल के प्रबंधन की चुनौतियां"अथवा challenges of groundwater management.पर एक निबंध लिखना था।निबंध प्रतियोगिता में हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में के 15 छात्रों ने भाग लिया। NSS नोडल अधिकारी डॉ रंजीत सिंह के नेतृत्व में निर्णायक समिति में डॉ संतोष चौधरी,डॉ रूपा एवं नितिन घोष थे।निर्णायक समिति द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नामिता कुमारी द्वितीय स्थान में संयुक्त रूप से मनीष यादव व अमन कुमार होली व तीसरे स्थान पर अनामिका कुमारी तथा सांत्वना दीपांजलि कुमारी को घोषित किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी सह भू विज्ञान के प्राध्यापक डॉ रणजीत सिंह ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल सुरक्षा,संरक्षण व संवर्धन ज़रूरी है आज तेज़ी से बदलती पर्यावरणीय व भौगोलिक परिस्थितियां इस ओर इशारा कर रही हैं कि
अगर मानव ने अपनी जीवन शैली में प्रकृति के साथ तालमेल नहीं बनाया तो अनर्थ हो जाएगा। हालांकि जल संकट हर वर्ष हमें खतरे की घण्टी सुना रही है। फिर भी जल का बेहतर प्रबंधन ना कर हमलोग इसके बेतहाशा दोहन में लगे हुए हैं,इसे हर हाल में रोकना होगा। कोरोना काल में बीच-बीच मे हो रही बारिश से हालांकि भूगर्भीय जल की बढ़ोतरी 7 से 8 फिट हुई है। इसका साफ मतलब है कि जल का दोहन कम हुआ है। इसको बरकरार व संतुलित रखने के लिए हमें जल का दोहन छोड़ उसका सदुपयोग सीखने की ज़रूरत है। हमें जल का संरक्षण भी करना होगा।साहिबगंज ज़िले में मानसून अब प्रवेश कर गया है।भूगर्भीय जल को बढ़ाने के लिए हमें अभी से प्रयास शुरू करने की ज़रूरत है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग के विभिन्न माध्यमों को अपना कर भूगर्भीय जल स्तर को बढ़ाया जा सकता है।हमसबों को पहाड़,जंगल बचाव के साथ-साथ हमारे पारंपरिक जल स्रोतों जैसे कुआं,पोखर, तालाब को पुनर्जीवित करना होगा।
।। ग्राम समाचार, सहिबगंज।।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें