ग्राम समाचार मिहिजाम:
शनिवार को मिहिजाम
थाना के द्वारा मिहिजाम के वार्ड 15 के सामुदायिक भवन में क्राइम को रोकने के लिए
बैठक की गयी। बैठक में थाना प्रभारी सुमन कुमार, वार्ड पार्षद सुनीता देवी, विजय
भंडारी के साथ अन्य वार्ड में रहने वाले गण्यमान लोग मौजूद थे। बैठक में प्रभारी
सुमन कुमार ने कहा की कोविद-19 को लेकर पुरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना
के प्रकोप से लड़ने के लिए पूरा देश एक साथ खड़ा है। हमलोगों को भी कोरोना से लड़ने
के लिए लॉक डाउन के नियमो का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस व मास्क को ध्यान में रखते
हुए अपने काम को करना है। वही प्रभारी ने लोगो से कहा की वार्ड में असामजिक तत्व द्वारा
चल रहे जुआ, शराब, गेसिंग व अन्य अवेध कार्यो को जड़ से ख़त्म करने की जरुरत है,
जिसमे वार्ड के लोगो को प्रो-पुलिसिंग की तरह काम करना होगा। वही प्रभारी ने कहा
की ऐसे अवेध कार्यो को रोकने के लिए स्लीपर ऑफिस की एक टीम गठित कर असामजिक तत्व
के लोगो पर कार्यवाही करने की पहल मिहिजाम थाने की ओर से की जा रही है।
रोहित शर्मा, ब्यूरो,
जामताड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें