Sahibganj News; गंगा सेवा समिति ने की माँ गंगा की आरती!

ग्राम समाचार, साहिबगंज।आज शुक्रवार की संध्या ज्येष्ठ मास,शुक्लपक्ष पूर्णिमा तिथि के शुभ अवसर पर गंगा सेवा समिति साहिबगंज द्वारा स्थानीय मुक्तेश्वर धाम सीढ़ी घाट पर माँ गंगा की आरती की गई। जिसमे पंडित धनेश तिवारी और पंडित ववेदानन्द पांडेय द्वारा गंगा आरती वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्यता पूर्वक की गई।इस अवसर पर गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद पांडे ने कहा कि झारखंड राज्य के सिर्फ साहिबगंज जिले वासियों को ही माँ गंगा का अविरल शीतल जल का सौभाग्य प्राप्त है,आज पर्यावरण दिवस है और माँ गंगा की आरती से तन मन ही नही बल्कि वातावरण भी निर्मल हो जाता है।आज इस पुनीत अवसर पर शशि कुमार, अमित सिंह,राजीव ओझा,संतोष कुमार,ओम भरतिया सहित गंगा सेवा समिति के अनेकों सदस्यगण उपस्थित थे। ग्राम समाचार,साहिबगंज।
Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें