ग्राम समाचार,बौंसी, बांका।स्थानीय पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग समीप रामनगर कॉलोनी में नौ लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस को देखते ही शराब तस्कर शराब का बैग फेंक कर बाइक से भागने में सफल रहा। बौंसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि पुलिस के नजर पड़ते हैं दूर से ही शराब तस्कर शराब से भरा बैग छोड़कर भाग गया।
जांच के बाद बैग से 26 बोतल के नौ लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। जानकारी हो कि शराब की तस्करी का खेल बाजार के कई मुहल्ले में चोरी छिपे चल रहा है ।मुख्य रूप से गज्जर, भीखा, स्टेशन रोड, दुमका रोड आदि जगहों पर कम उम्र के शराब तस्कर शराब की होम डिलीवरी कर रहे है। इसकेे अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी झारखंंड से सटे बॉर्डर इलाकों में शराब की तस्करी काफी मात्राा में हो रही है।

मदन कुमार झा,ग्राम समाचार, बौंसी

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें