Sahibganj News; बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर NSS ने किया वृक्षारोपण!

ग्राम समाचार,साहिबगंज।आज आजादी के जननायक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर साहिबगंज महाविद्यालय के NSS यूनिट 4 द्वारा वृक्षारोपण कर हरियाली व खुशहाली का सन्देस दिया गया। साहेबगज महाविद्यालय के आदिवासी छात्रवास परिसर में फलदार आम के पौधों को लगाया गया। कार्यक्रम में शारारिक दूरी का विशेष ध्यान रखते हुए वक्ताओं ने कहा कि जीवन भर प्रयास कर अंग्रेजों से संघर्ष करने वाले देश के आजादी में अपने प्राण का आहुति करने वाले महान आदिवासी नेता जननायक भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के प्रति एक नई सामाजिक राजनीतिक नव चेतना को जागृत किया है। कार्यक्रम में उपस्थित सत्यजीत चक्रवर्ती ने कहा कि NSS द्वारा जिले में कोरोना व पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण के लिए पहाड़ व प्रकृति के संरक्षण की जरूरत है।NSS नोडल पदाधिकारी डॉ रंजीत सिंह ने कहा कि जल जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले धरती आबा ने देश के लिये अपनी जान न्योछावर कर दिये,उनका साहस समर्पण और बलिदान प्रत्येक नागरिक को सदैव प्रेरित करता रहेगा।आज कार्यक्रम में सत्यजीत चक्रवर्ती SBI कॉलेज कैंपस बैंक मैनेजर अरुण कुमार,प्रवीण कुमार,(फील्ड ऑफिसर),छात्र गंगा राम सोरेन,बबलू मुर्मू,जॉसेफ,कंर्मी अरुण हरि,अमर पारीक,सुनील यादव सहित दर्जनों NSS छात्र उपस्थित थे।अंत में सबों ने अपने जननायक भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प से श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। ।।ग्राम समाचार, साहिबगंज।।
Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें