Pakur News: पाकुड़ दो पॉजिटिव मरीजों ने कोरोना को दी मात सिविल सर्जन समेत अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों ने उपहार के साथ घर को किया विदा
ग्राम समाचार, पाकुड़। सोमवार शाम को जिले के कोरोना के दो मरीजों ने बीमारी को मात देते हुए जिंदगी की जीत हासिल की। इन सभी मरीजों की फाइनल रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों ने सभी को 14 दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहने का निर्देश दिया है।सोमवार को आई फॉलोअप रिपोर्ट में से दो मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान व अन्य पदाधिकारियों ने कोविड-19 मैनेजमेंट हॉस्पिटल रिंचीं, लिट्टीपाड़ा से दो निगेटिव आये मरीजों को जरूरी सामानों, राशन कीट के साथ एंबुलेंस में बैठाकर उनके घर भेज दिया। अब सभी मरीज होम क्वारेंटाइन में रहेंगे। डिस्चार्ज मरीजों के घर भेजते समय सिविल सर्जन ने कहा कि वह अपने घरों में अपने आप को अलग रखेंगे। उनके हर इस्तेमाल करने वाली चीज को अलग रखना होगा। किसी प्रकार की परेशानी होने पर वह स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान दो लोगों को होम क्वारेंटाइन में इस्तेमाल के लिए सभी जरूरी सामान उपहार समेत दिया गया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें