Jamtara News पिटाई से आदिवासी युवक की मौत पर बवाल, भीड़ को शांत करने में जुटे इंस्पेक्टर व झामुमो नेता


ग्राम समाचार जामताड़ा:  
जामताड़ा थाना क्षेत्र के फुलजोरी गांव में तीन मई को आदिवासी युवक की पिटाई के सोमवार को रांची में इलाज के दौरान हुई उसकी मौत के बाद मंगलवार सुबह होते ही भारी बवाल खड़ा  हो गया। महेश्वर की हत्या के खिलाफ सैकड़ों की संख्या में आदिवासी गांव को घेरलिया और शव को रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे को जाम कर दिया गया है सुबह से। सभी आदिवासी मुर्मू की पीट-पीटकर हत्या करने वाले तीन नामजद समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने व तत्काल उन पर कार्रवाई करने मांग पर अड़े हैं।
 शव के साथ प्रदर्शन व तनाव की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाने की पुलिस भी भारी संख्या में वहां पहुंच चुकी है। आदिवासियों को समझाने में झामुमो के जिला अध्यक्ष श्यामलाल मुर्मू ,अशोक मंडल, इंस्पेक्टर मनोज कुमार जूट  हुए हैं।
मृतक के परिजनों के मुताबिक जादूडीह निवासी 22 वर्षीय  मुर्मू 3 मई को ससुराल फुलजोरी से शाम को अपने घर बाइक से  जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक की टक्कर सड़क किनारे खटिया में बैठी दो महिलाओं से हो गई।इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। इसके आक्रोश में फुलजोरी के 5 से 7 लोग जुटे और महेश्वर की लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। महेश्वर के सिर, गर्दन आदि कई जगहों गंभीर चोटे आई। घटना के बाद उसे जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। अगले दिन उसे पीएमसीएच में इलाज के लिए भेजा गया।
धनबाद में उसकी स्थिति गंभीर देख कर जब उसे रांची के लिए रेफर किया गया तो परिजन महेश्वर को सीधा घर ले आए। इसकी जानकारी विधायक इरफान अंसारी व जीप अध्यक्ष दीपिका बेसरा को मिली तो 7 मई को दोनों के सहयोग से महेश्वर को इलाज के लिए रांची भेजवाया। 8 मई को उसकी मौत इलाज के दौरान रांची में हो गई। वहां से शव लाने के बाद मंगलवार को शव साथ आक्रोशित आदिवासी कार्रवाई की मांग को लेकर फूलजोरी गांव पहुंच गए । भीड़ हत्या का बदला लेने पर उतारू थी। चौतरफा डुगडुगी बजा दी गई। सैकड़ों की संख्या में आदिवासी जुटने लगे। इस बीच सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मनोज कुमार, झामुमो नेता श्यामल हेंब्रम, अशोक मंडल आदि नेता पहुंच गए। सभी लोग तनाव को खत्म करने में लगे हैं।
इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि दोषी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है ।तनावपूर्ण स्थिति खत्म हो चुकी है। मृतक के परिजनों को सरकारी लाभ दिलाने के लिए नारायणपुर सीओ का इंतजार किया जा रहा है। शव को  शीघ्र ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें