Sahibganj News; बरहेट प्रखंड के चंद्रपुरा गाँव में NSS ने चलाया जागरूकता अभियान!
ग्राम समाचार, साहिबगंज।आज बरहेट प्रखण्ड के सुदूरवर्ती आदिवासी बाहुल क्षेत्र चंद्रपुरा में NSS द्वारा कोरोना जागरूकता अभियान चलाया गया।इसके तहत लोगों को सुखा भोजन सामग्री,NSS लिखा हुआ मास्क वितरण की गयी।कोरोना से बचाव के लिए लोगों को शारीरक दूरी,नियमित साबुन से हाथों की सफाई करने के लिये बतायी गयी,साथही यदि कोई गाँव में बाहर से आते है तो सर्वप्रथम जिला प्रशासन को सूचना देकर समुचित चिकित्सोंप्रान्त ही अपने घर पर जाए।आज गाँव में लगभग 70 से ज्यादा लोगो के बीच मास्क और सामग्री वितरण की गई।
NSS के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ रणजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न प्रखण्डों में विभिन्न स्थानों पर NSS वोलेंटियर्स कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों को मदद व जागरूक कर रहे है।आज ग्रामीणों के बीच भोजन वितरण कार्यो में जिला परिषद अध्यक्षा रेणुका मुर्मु ने काफी सहयोग प्रदान की साथही NSS वोलेंटियर्स शाहबाज आलम के इस नेक कार्यो की सराहना की और युवाओं से अपील की सभी युवा विपरीत परिस्थितियों में भी NSS से जुड़ कर समाज में जरूरतमंद लोगों की मदद करें।Nss वोलेंटियर्स शाहबाज आलम के साथ सहयोगी साथी संतोष कुमार,निसार अहमद,वार्ड सदस्य लालू मुर्मू,दुगु मरण्डी आदि उपस्थित थे।
।।ग्राम समाचार,साहिबगंज।।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें