Bhagalpur News:अरुण यादव लगातार पाँचवीं बार बने युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता

ग्राम समाचार, भागलपुर। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देशानुसार युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो. कारी सोहैब ने पुनः युवा नेता अरुण कुमार यादव को युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। अरुण यादव लगातार पांचवी बार युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। युवा राजद के नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल एवं युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो.कारी सोहैब के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें