ग्राम समाचार,पथरगामाः- गुरुवार के सुबह 11:30 बजे से संध्या 6:00 समाचार भेजे जाने तक बिजली गुल रहने से इस भीषण उमस भरी गर्मी में लोग बेचैन हो गए।दिनभर लाइन गायब रहने से महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी हुई।हालांकि 4:00 बजे के बाद थोड़ी हल्की बारिश हो जाने से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली परंतु मोबाइल चार्ज करने के लिए भी इनवर्टर के पास भी ऊर्जा नहीं बची थी।बिजली विभाग के सूत्रों से पहले गांधीग्राम ग्रिड में खराबी आने की बात बताई गई।इस बात की पुष्टि के लिए ललमटिया विद्युत संचरण प्रमंडल के वरीय प्रबंधक राम उचित प्रसाद सिंह के मोबाइल पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई।उनके मोबाइल पर रिंग होता रहा परंतु उन्होंने कॉल रिसीव करने की जहमत नहीं उठाई।ग्रिड के कनीय अभियंता श्री वर्मा ने भी कॉल रिसीव करना जरूरी नहीं समझा।4:00 बजे के बाद दो-तीन मिनट के लिए बिजली आई और चली गई।वही क्रिया पुणः 5:00 बजे दोहराई गई।इसी बीच पावर सब स्टेशन से खबर रिलीज किया गया कि फरक्का में गड़बड़ी आने के चलते दिनभर बिजली गुल रही।वर्तमान स्थिति यह है कि संध्या 6:00 बजे समाचार भेजे जाने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी थी।
-: अमन राज पथरगामा :-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें