![]() |
| रेवाड़ी की नाई वाली चौक स्थित नई सब्जी मंडी में बैठक करते हुए आढ़ती। |
दरहसल शहर की 44 साल पुरानी नाई वाली सब्जी मंडी को लॉक डाउन के दौरान सोसल डिस्टेंस का पालन करने की बात कहकर प्रशासन की ओर से 01 मई को शहर से चार किलोमीटर दूर बावल रोड पर बिठवाना की नई सब्जी मंडी में शिफ्ट कर दिया गया था जिस कारण आढ़ती नाराज थे और 34 में से 9 आढ़ती ही वहां गए जिन्हे दुकान अलॉट हुई थी बाकि 25 आढ़ती मंडी वापस लाने की लगातार मांग कर रहे थे उनका कहना था कि अब लॉक डाउन खुल गया है सभी बाजार चालू हो गए है तो सब्जी मंडी का वापस क्यों नहीं लाया जा रहा। आढ़तियों और रेहड़ी वालों सैंकड़ो लोगो के बीच डेढ़ महीने से रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया था। मजबूरन प्रशासन द्वारा मांग नहीं मानने पर शुक्रवार को आढ़ती एसोसिएशन की ओर से तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया था और बैठक कर सोमवार से हड़ताल करने का एलान किया गया था लेकिन मीडिया में खबर दिखाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और रविवार को आढ़तियों को बातचीत के लिए बुलाया गया। प्रशासन की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया कि जब तक कोरोना वायरस का प्रकोप कम नहीं हो जाता तब तक मंडी अस्थाई रूप से बिठवाना से ही चलाए वहां आढ़तियों को सभी जरुरी सुविधाएं मुहैया करवाने का आश्वासन प्रशासन की और से दिया गया। जिसके बाद उन्होंने अपनी हड़ताल वापस लेने की घोषणा की है।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें